सहस्त्रधारा मे डूबा अधेड़, एसडीआरएफ ने 02 किलोमीटर दूर बरामद किया शव

देहरादून। बरसाती मौसम मे नदी नालों की ओर रुख कर रहे लोग जान जोखिम मे डालने से नही चूक रहे हैं। सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान एक व्यक्ति के डूबने की सूचना पर SDRF ने लगभग 02 किलोमीटर दूर उसका शव बरामद कर लियाहै।

आज प्रातः CCR/आपदा कंट्रोल सूचना प्राप्त हुई कि सहस्त्रधारा क्षेत्र में एक व्यक्ति के पानी में बहने की सूचना है। सूचना मिलते ही SDRF टीम सहस्त्रधारा तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर जानकारी मिली कि एक व्यक्ति सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान पानी के तेज बहाव में डूब गया था। SDRF टीम ने परिजनों से संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान शुरू किया। लगातार सर्चिंग के बाद जवानों ने उक्त व्यक्ति का शव सहस्त्रधारा झरने से लगभग 02 किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास बरामद कर लिया।

मृतक की पहचान नौथ राम, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *