तेज रफ्तार स्कार्पियो की स्कूटी से टक्कर, 4 युवकों की मौत

हल्द्वानी। राज्य मे सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नही ले रहे हैं। शनिवार रात हल्द्वानी के तीनपानी बाईपास पुल पर हुए सड़क हादसे मे 4 युवक जान गँवा बैठे।

जानकारी के अनुसार लालकुआं की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो संख्या UK04U-7275 ने तीन पानी पुल के घुमाव पर स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम छाया हुआ है।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। आनन फानन में दोनों घायलों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल ने भी इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे मे मृतक राहुल राजपूत, शिवम और आशु गौरा पड़ाव के रहने वाले है, जबकि आदि टम्टा गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सीओ अमित कुमार ने बताया कि हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है।

पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसा तेज रफ्तार या लापरवाही से हुई इसकी जांच की जा रही है। हादसे के बाद मृतकों के घरों मे कोहराम मचा हुआ है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *