अल्मोड़ा मे हादसा, खाई मे गिरी कार, 4 की मौत, 2 घायल

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले से आज एक दुखद खबर आयी है। जिले के लमगड़ा क्षेत्र कार हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक सभी एक ही गाँव के बताये जा रहे हैं।

मिली जानकारी अनुसार चायखान के पास बेगनिया गांव की ओर जा रही एक अल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीम ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से हल्द्वानी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी ।

पुलिस के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग बलिया गांव के निवासी थे। मृतकों में राजेंद्र सिंह बेलवाल (40) पुत्र नारायण सिंह बेलवाल,जगदीश सिंह (35) पुत्र लक्ष्मण सिंह, लछम सिंह (56) पुत्र प्रताप सिंह तथा पान सिंह (50), पुत्र बिशन सिंह शामिल हैं। हादसे के बाद क्षेत्र मे शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *