नर्सिंग होम के खिलाफ प्रदर्शन, डिलिवरी के दौरान हुई थी मां बच्ची की मौत

देहरादून। निजी नर्सिंग होम पर डिलिवरी के दौरान गलत उपचार और माँ तथा नवजात की मौत के लिए जवाबदेह ठहराते हुए छात्रों ने स्थानीय लोगों के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन दिया।

आक्रोशित छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि निजी नर्सिंग होम के डॉक्टर की लापरवाही से दोनों की मित्यु हुई, उनके खिलाफ तत्काल कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। यदि एक हफ्ते मै जाँच नहीं की गई तो जल्द उग्र आंदोलन किया गया जायेगा।

ज्ञापन को संज्ञान मै लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आश्वासन दिया कि डॉक्टरो की एक टीम गठित की जाएगी जो जाँच करेंगी, और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

प्रदर्शनकारियों मे आकाश गौर पूर्व महासचिव डीएवी पीजी कॉलेज , फारूक राव समाजसेवी, रोहित चौहान (राजा भईया), कारण नेगी महासचिव डीएवीपीजी, संदीप कुकरेती, गौरव रावत, प्रियांशुल गौर, समर्थ, अब्दुल समद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *