डिवाइडर तोड़कर खेत मे गिरा डंपर, चालक और महिला की मौत

ऋषिकेश। ऋषिकेश के पास भद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास हुए भीषण हादसे मे 2 लोगों की मौत हो गयी।

एक ट्रक सड़क पर लगे दो कंक्रीट के डिवााइडर तोड़कर 20 सड़क से सीधे 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा। इस दौरान कंक्रीट के डिवाइडर सीधे सड़क के बांयी ओर झोपड़ी में रह रही महिला के ऊपर जा गिरे जिससे उस महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी ओर वाहन चालक की भी मौत हो गई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा डिवाइडर के नीचे दबी महिला को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि वाहन चालक को टीम के पहुंचने से पहले ही अस्पताल पहुंचा दिया गया था। लेकिन डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

हादसे मे मृतकों की पहचान चालक फारुख, निवासी बहादरपुर लक्सर हरिद्वार व कौशल्या पत्नी सुरेश, उम्र 42 वर्ष, निवासी बावाडी शिवपुरी के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *