सिडकुल क्षेत्र के उद्योगों में हो रहा श्रम कानूनों का उल्लंघन और श्रमिकों का उत्पीड़न: कांग्रेस – News Debate

सिडकुल क्षेत्र के उद्योगों में हो रहा श्रम कानूनों का उल्लंघन और श्रमिकों का उत्पीड़न: कांग्रेस

देहरादून। कांग्रेस ने सेलाकुई,देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर सिडकुल एरिया के उद्योगों में उद्योगों का प्रबंध श्रमिकों का लगातार उत्पीड़न और उद्योग प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के मौलिक एवं श्रम अधिकारों की लगातार अनदेखी का आरोप लगाया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि श्रमिकों में आक्रोश है वह कई बार सरकार और उद्योग प्रबंधन से अपनी मांगों के समर्थन में वार्ता कर चुके हैं लेकिन हर बार उनकी अनदेखी सरकार और प्रबंधन ने की है जिस कारण उनका धैर्य अब जवाब दे रहा है और वह सड़क पर उतरकर के आंदोलन करने के लिए मजबूर हैं। सरकार मजदूरों की समस्याओं को समझने और उसका समाधान करने की जगह पुलिस की लाठी के बल पर श्रमिकों की आवाज को दबाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि वह उद्योगों की मजबूती के पक्ष में है लेकिन श्रम कानून का पालन भी सुनिश्चित किया जाना जरूरी है यह सरकार और श्रम विभाग को देखना चाहिए। श्रमिकों की शिकायतें है कि श्रमिकों से 8 घंटे से ज्यादा कार्य लिया जाता है और उसका उचित भुगतान भी उन्हें नहीं किया जाता उद्योगों में सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन अधिनियम के अनुसार वेतन भी नहीं दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि बढ़ती हुई महंगाई के इस दौर में श्रमिकों का वेतन भी बढ़ना चाहिए अकुशल कर्मचारियों को 20 हजार, अर्ध कुशल कर्मचारी को 23 हजार एवं कुशल कर्मचारियों को 25 हजार एवं अति कुशल कर्मचारियों को कम से कम 30 हजार रुपए प्रति माह वेतन दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को बिना कारण बताएं नौकरियों से निकलना धमकाने व उनके मानसिक उत्पीड़न की लगातार शिकायतें मिल भी बड़ी संख्या में मिल रही है, जो बहुत चिंता जनक है ।

उन्होंने कहा कि श्रमिकों को मिलने वाला न्यूनतम वेतन , पीएफ , ईएसआई , ग्रेच्युटी बोनस ,महंगाई भत्ता लाभ ,पेंशन लाभ भी कर्मचारियों को नहीं दिया जा रहा है। उद्योग विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से उद्योगों में श्रम कानून और श्रमिकों की सुरक्षा का खुला उल्लंघन किया जा रहा है ।

डॉ रावत ने कहा कि श्रम विभाग तत्काल उच्च स्तरीय समिति बनाकर फैक्ट्री का विशेष निरीक्षण करवाएं और यह सुनिश्चित करें कि वहां श्रमिकों का उत्पीड़न किसी भी स्तर पर ना हो श्रम कानून का पूर्णत: पालन हो रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि अगर उद्योगों में श्रमिकों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो कांग्रेस के श्रम संगठन इंटक और कांग्रेस पार्टी को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा एवं इंटक के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार राजपूत उपस्थित रहे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *