SSC परीक्षा में हाईटेक नकल गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, STF ने सील कराया परीक्षा केंद्र – News Debate

SSC परीक्षा में हाईटेक नकल गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, STF ने सील कराया परीक्षा केंद्र

सर्वर रूम और अंडरग्राउंड चैम्बर बनाकर कराई जा रही थी ऑनलाइन परीक्षा में नकल

देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एसएससी की ऑनलाइन परीक्षाओं में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने परीक्षा केंद्र में सर्वर रूम, परीक्षा लैब और अंडरग्राउंड चैम्बर तैयार कर नकल कराने का नेटवर्क खड़ा किया था।

अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान ईश्वरी प्रसाद उर्फ इन्द्रजीत शर्मा के रूप में हुई है, जिसे नेहरू ग्राम स्थित सैंट जोन्स एकेडमी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से दो इंटरनेट राउटर बरामद हुए, जिन्हें परीक्षा लैब में लगाया जा रहा था।

एसटीएफ ने बताया कि आरोपी 13 फरवरी 2026 को आयोजित एसएससी मल्टीटास्किंग स्टाफ और हवलदार ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने वाले नेटवर्क का सक्रिय सदस्य था। इससे पहले भी इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी से 01 लैपटॉप, 04 मोबाइल फोन, 14 ब्लूटूथ डिवाइस, 20 बैटरियां, 02 इंटरनेट राउटर और एक फर्जी आईडी कार्ड बरामद किया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी नेटवर्किंग और इलेक्ट्रिकल कार्यों में विशेषज्ञ था तथा उसने परीक्षा केंद्रों में विशेष तकनीकी सेटअप तैयार किया था, जिससे बाहरी सॉल्वर सिस्टम का रिमोट एक्सेस लेकर अभ्यर्थियों तक उत्तर पहुंचा सकें।

एसटीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में नेहरू ग्राम स्थित परीक्षा केंद्र सहित कुछ अन्य स्थानों के सर्वर कम्प्रोमाइज होने की जानकारी मिली है। इसी के चलते 18 मई 2026 को प्रस्तावित एसएससी कांस्टेबल जीडी ऑनलाइन परीक्षा के लिए बनाए गए सैंट जोन्स एकेडमी केंद्र को एहतियातन सील कर दिया गया है। मामले की सूचना स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के क्षेत्रीय निदेशक को भी भेज दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *