नीम बीच क्षेत्र में डूबे दिल्ली के युवक का शव बरामद, दोस्तों के साथ आया था ऋषिकेश घूमने – News Debate

नीम बीच क्षेत्र में डूबे दिल्ली के युवक का शव बरामद, दोस्तों के साथ आया था ऋषिकेश घूमने

देहरादून। एसडीआरएफ टीम ढालवाला ने नीम बीच क्षेत्र में डूबे दिल्ली के युवक का शव बरामद कर लिया है। मृतक युवक दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था।

गुरुवार को नीम बीच क्षेत्र में एक युवक के डूबने की सूचना प्राप्त होने पर SDRF की ढालवाला टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर गहन तलाशी अभियान चलाया गया। लगातार अथक प्रयासों एवं सर्च ऑपरेशन के दौरान आज एसडीआरएफ के डीप डाइवर कांस्टेबल अजय सिंह द्वारा लगभग 15 से 20 फीट गहराई में जाकर डूबे युवक आशीष कुमार निवासी दिल्ली का शव बरामद किया गया। आशीष अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश आया था और सभी नहाने के लिए बीच मे चले गए। इस दौरान वह गहराई की और चला गया। साथी को डूबते देखकर और साथियों ने बचाव की कोशिश की, लेकिन वह तेज बहाव मे गायब हो गया। एसडीआरएफ ने शव को पानी से बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

रेस्क्यू टीम में एएसआई विजेंद्र कुड़ियाल, मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश, मुख्य आरक्षी विकास, कांस्टेबल अजय सिंह, कांस्टेबल प्रदीप एवं कांस्टेबल दीपक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *