प्रदेश में राज्यपाल, मुख्यमंत्री सभी मंत्रियों व अधिकारियों की गाड़ियों के काफिले हो खत्म: कांग्रेस – News Debate

प्रदेश में राज्यपाल, मुख्यमंत्री सभी मंत्रियों व अधिकारियों की गाड़ियों के काफिले हो खत्म: कांग्रेस

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने देश की जनता से पेट्रोल डीजल की खपत कम करने व वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर उत्तराखंड की सरकार को तत्काल अमल में लाने के आदेश जारी करने चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को तत्काल आदेश जारी करते हुए प्रदेश के राज्यपाल स्वयं अपने, राज्य के सभी मंत्रियों के गाड़ी के काफिले खत्म करते हुए केवल एक गाड़ी व एक सुरक्षा एस्कॉर्ट का प्रावधान करते हुए ऐसे ही राज्य के सभी अधिकारियों को केवल एक गाड़ी अनुमन्य करनी चाहिए जिससे प्रधानमंत्री की अपील का असर दिखाई दे।

धस्माना ने कहा कि इससे जहां देश के पीएम का सम्मान बढ़ेगा वहीं उत्तराखंड देश का पहला राज्य हो जाएगा जहां ऐसा आदर्श कार्य किया आएगा। धस्माना ने कहा कि इससे पेट्रोल और डीजल की बचत के साथ साथ राज्य की जनता को भी जाम व हूटरों के शोर से कुछ राहत मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *