लाखों की चरस के साथ एसटीएफ ने दबोचे दो नशा तस्कर – News Debate

लाखों की चरस के साथ एसटीएफ ने दबोचे दो नशा तस्कर

हल्द्वानी। एसटीएफ ने हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र भारी मात्रा मे चरस के साथ 2 नशा तस्कर गिरफ्तार किये है। दोनों को  दमुआढुंगा इलाके से दबोच कर 5 किलो 2 ग्राम चरस बरामद की है। बरामद चरस की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार किए तस्करों की पहचान प्रवीण आर्य निवासी नैनीताल और बलवंत जिला बागेश्वर के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि वे बागेश्वर क्षेत्र से चरस खरीदकर नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में ऊंचे दामों पर सप्लाई करने की तैयारी में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *