नेशनल हाईवे भूस्खलन की चपेट में आने से मार्ग बाधित
चमोली। खिली धूप और खुशगवार मौसम मे पहाड़ी के दरकने से हर कोई हैरान। चमोली के मलारी हाइवे मे भूस्खलन की तस्वीरे हर एक को हैरान परेशान करने वाली मानी जा सकती है। मानसून सीजन में दिखने वाली तस्वीरें अब पहले ही दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि हाईवे पर डबल लाइन का कार्य चल रहा है। इसी दौरान भरभरा कर पहाड़ी से भूस्खलन होने लगा और धुएं का गुबार चारों ओर फैल गया. साथ ही मलबा और पत्थर गिरने से मार्ग बाधित हो गया।
बताया जा रहा है कि हाईवे पर इन दिनों सड़क को डबल लेन बनाने का कार्य चल रहा है। इसी दौरान पहाड़ की कटिंग के समय अचानक पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा। भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से हाईवे बंद हो गया है. इस घटना के बाद नीति घाटी के दो दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है। सड़क बंद होने से स्थानीय लोगों, सेना की आवाजाही और जरूरी सामानों की आपूर्ति पर भी असर पड़ा है.
प्रशासन और बीआरओ की टीमें मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने के कार्य में जुटी हुई हैं। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और वैकल्पिक व्यवस्था होने तक अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है।
