खाई मे गिरी पर्यटकों की बुलेरो, 4 की मौत – News Debate

खाई मे गिरी पर्यटकों की बुलेरो, 4 की मौत

नैनीताल। पहाडों मे दुर्घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही है। जिले के धारी ब्लॉक में पर्यटकों से भरी एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

बुलेरो दुदुली से हल्द्वानी की तरफ आ रही थी। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मुक्तेश्वर पुलिस और स्थानीय निवासियों ने बचाव अभियान चलाया और घायलों को सीएचसी पदमपुरी पहुंचाया।

एसडीएम ने बताया कि घायलों को तत्काल नजदीकी पदमपुरी अस्पताल ले जाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भीमताल रेफर किया जा रहा है। राजस्व विभाग की टीम और स्थानीय लोग मिलकर खाई में गिरे अन्य लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *