उक्रांद ने दिया आंगनवाड़ी महिलाओं के आंदोलन को समर्थन – News Debate

उक्रांद ने दिया आंगनवाड़ी महिलाओं के आंदोलन को समर्थन

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के सैनिक प्रकोष्ठ ने कैप्टन महिपाल पुंडीर के नेतृत्व में दीनदयाल उपाध्याय पार्क में चल रहे आंगनवाड़ी महिलाओं के धरने को समर्थन दिया। यह महिलाएं पिछले 24 दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठी हैं, जिनमें प्रमुख मांग मानदेय बढ़ौतरी है।

इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के महामंत्री कर्नल देवरानी, कर्नल विनोद नेगी एवं कर्नल चौहान भी धरना स्थल पर उपस्थित रहे और उन्होंने आंदोलनरत महिलाओं की मांगों को न्यायोचित ठहराते हुए सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।

महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मेजर संतोष भंडारी ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता समाज की आधारशिला हैं और उनके सम्मान एवं आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

दल की महामंत्री एवं प्रवक्ता मीनाक्षी घिल्डियाल ने कहा कि सरकार को इन महिलाओं की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का तत्काल समाधान करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो उत्तराखंड क्रांति दल आंदोलन को और व्यापक रूप देने के लिए बाध्य होगा।

उत्तराखंड क्रांति दल महामंत्री कैप्टेन गरिया, पछवा दून ज़िला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, हीरा सिंह फ़रसवाँन ने स्पष्ट किया कि वह प्रदेश की महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के लिए सदैव संघर्षरत रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *