देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत अर्जित अवकाश से लौट आये हैं। रावत ने आज अपने आवास डिफेन्स कॉलोनी आवास मे समर्थकों को बुराश, नींबू का जूस, तरबूज, खरबूजा, खीरा, जौनसार की टमाटर की चटनी, भट्ट की चूड़कानी, लाल भात, हरिद्वार के गुड़ परोसा। मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर भागीदारी की और लुत्फ़ उठाया।
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यह मेरा एक गैर राजनीतिक कार्यक्रम है। मैं जब मुख्यमंत्री था तब भी राज्य के उत्पाद व संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिये मैं काम करता था अब भी मैं अपने इस एजेण्ड़े को कोई भी सरकार रहे उसके फोकस से बाहर नही जाने दूंगा। उन्होने कहा कि मेरे प्रयास रहेंगे कि हमारे उत्तराखण्ड़ के वंयजन व उत्पाद राष्ट्रीय व अर्न्तराष्ट्रीय पहचान बनाई ।
उन्होंने कहाँ कि ज़ब कांग्रेस सरकार थी तब मैंने छोटी छोटी पहल कि थी उत्तराखंड कि संस्कृति, परंपरा, परिधान, व्यंजन व उत्तराखंड के अन्य उत्पात को बढ़ावा देने के कई योजनाए आरम्भ की थी और मेरा संकल्प है कि उत्तराखण्डीयत के एजेंडे को फोकस से बाहर नहीं जाने दूंगा। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारे झंगोरे की खीर ने राष्ट्रपति भवन तक अपनी पहुॅच बनाई है व अभी और इस कार्य को आगे बढ़ाना है।
कार्यक्रम मे स्वतंत्रता सैनानी उत्तराधिकारी संगठन के अवधेश पंत, सत्य प्रकाश चौहान तथा एडवोकेट प्रेम सिंह दानू ने चरखा भेट कर उनका स्वागत क़िया।
कार्यक्रम में पहुॅचे लोगो को पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे बढ़कर मेजबानी करते हुए स्वंय अपने हाथों से परोसा। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक व ट्रेड़ यूनियन से जुड़े सैकड़ो लोगो ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की।
इस अवसर पर सैड़को कांग्रेस कार्यकर्ताओ सहित विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े लोगो ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी की।
गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के द्वारा अर्जित अवकाश पर जाने की घोषणा के बाद सियासी गलियारों मे तपिश बढ़ गयी थी। कांग्रेस मे कई बयानबाजी और भाजपा द्वारा कांग्रेस मे गुटीय संघर्ष को लेकर खासे चटकारे भी लिए गए। हरदा कुछ दिन आराम के बाद किस तरह नई ऊर्जा के साथ मैदान मे फिर पारी शुरू करेंगे इस पर सबकी नजरें लगी है।
