गिरफ्तार अभियुक्त से 01 फर्जी शस्त्र लाईसेन्स बरामद
फर्जी तरीके से बाहरी राज्यों के शस्त्र लाईसेंस बनवाकर व फर्जी एनओसी के आधार पर उत्तराखण्ड में रजिस्टर्ड कराकर असली के रुप में किया जा रहा था प्रयोग
देहरादून। इसी क्रम में उत्तराखण्ड राज्य में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के द्वारा फर्जी तरीके से बाहरी राज्यों के शस्त्र लाईसेंस बनवाकर फर्जी एनओसी के आधार पर उत्तराखण्ड राज्य में शस्त्र लाईसेंस रजिस्टर्ड कराकर अपराधिक गतिविधियोें को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर एसटीएफ ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
एसटीएफ टीम द्वारा थाना क्लेमनटाऊन, जनपद देहरादून पर अभियोग पंजीकृत कराकर,अमित यादव पुत्र डालचन्द यादव निवासी फ्लैट नं-807 हनुमन्त रेजीडेंसी शिमला बाईपास देहरादून को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध शस्त्र लाईसेंस बरामद किया गया है।
गिरफ्तारी के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ को पिछले कुछ समय पूर्व सूचना प्राप्त हुई थी कि बाहरी राज्यों से अपराधी किस्म के लोगों द्वारा फर्जी तरीके से अवैध शस्त्र लेकर फर्जी लाईसेन्स प्राप्त कर उत्तराखण्ड की शस्त्र पंजिका में दर्ज कराये गये है। इस सूचना की जांच व कार्यवाही हेतु टीम नियुक्त की गयी, टीम द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय देहरादून, मेरठ व पंजाब आदि राज्यो से पत्राचार कर जानकारी की गयी। प्राप्त सूचनाओं आदि से शस्त्र लाईसेन्स नं.- LN34041A7A1AA7/1499 का जिला अमृतसर, पंजाब से स्थानान्तरण होने के उपरान्त वर्ष 2017 में जिलाधिकारी कार्यालय देहरादून की शस्त्र पंजिका में अंकन होना पाया गया। इस सम्बन्ध गहन जांच व और अधिक जानकारी करने पर ज्ञात हुआ है कि शस्त्र लाईसेन्स अमृतसर पंजाब से बना ही नही। जिस पर टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए सूचना के आधार पर लाईसेन्स धारक अमित यादव पुत्र डालचन्द यादव निवासी फ्लैट नं-807 हनुमन्त रेजीडेंसी शिमला बाईपास देहरादून से गिरफ्तार किया गया।
गिरप्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान पता चला है कि बडे स्तर बाहरी राज्यो से फर्जी शस्त्र लाईसेन्स बनाकर उत्तराखण्ड राज्य के कई जनपदो में दर्ज कराये गये है। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के जिलाधिकारी कार्यालयो की शस्त्र पंजिका में दर्ज कराये गये फर्जी लाईसेन्सो/संलिप्त व्यक्तियों के बारे में जानकारी कर आगे कार्यवाही की जायेगी।
आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। इसके अतिरिक्त बाहरी राज्यो से स्थानान्तरित होकर आये शस्त्र लाईसेन्स एवं ऐसे आपराधिक प्रवृति के लोग जिनकी गतिविधियां उत्तराखण्ड राज्य में है उन सभी शस्त्र लाईसेन्स धारको पर एस.टी.एफ की पैनी नजर है।
बरामदगी का विवरण
01 फर्जी शस्त्र लाईसेन्स
उत्तराखण्ड एसटीएफ टीम
1. निरीक्षक अबुल कलाम
2. उ.नि. विद्यादत्त जोशी
4. हे.का. बिजेन्द्र चौहान
5. हे.का. देवेन्द्र मंमगाई 6. हे.का. संजय
7. आरक्षी मोहन असवाल