गंगा बैराज मे सी-प्लेन की सफल ट्रायल, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा – News Debate

गंगा बैराज मे सी-प्लेन की सफल ट्रायल, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

ऋषिकेश। गंगा बैराज पर सोमवार को सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग की गई, जिसे तकनीकी रूप से सफल बताया गया।
यह पहल राज्य में हवाई कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

विशेषज्ञों के अनुसार, सेवा शुरू होने से चारधाम यात्रा और एडवेंचर टूरिज्म को गति मिलेगी। पर्यटकों को कम समय में ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचने में सुविधा होगी।
सरकार भविष्य में इस सेवा का विस्तार टिहरी झील और नैनीताल सहित अन्य जलाशयों तक करने की योजना बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *