ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई मे अवैध स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार – News Debate

ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई मे अवैध स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

बागेश्वर, (गोविन्द मेहता) ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर एसओजी टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त अभियुक्त हर्षित टम्टा उर्फ़ हरीश कुमार पुत्र इंदर राम टम्टा निवासी घटबगढ़ वार्ड कोतवाली बागेश्वर के कब्जे से 4.54 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।

सीओ अजय साह ने बताया कि अवैध स्मैक का काला कारोबार करने वालों को बख्शा नही जाएगा। पुलिस लगातार अवैध नशे का कारोबार करने वालों को चिन्हित कर उन पर पैनी नजर बनाए हुए है।उन्होंने सभी युवाओं से अवैध मादक पदार्थो के सेवन से बचने और स्मैक का कारोबार करने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

कोतवाल अनिल उपाध्याय ने अवैध स्मैक का कलाकारोबार कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे स्मैक के नशे के कारोबारी समय रहते स्मैक और अवैध नशे का कारोबार छोड़ दें अन्यथा पुलिस सख्ती कर ऐसे नशेड़ियों पर सख्त कार्रवाई करेगी।

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओजी में तैनात एसआई जीवन सामन्त, कांस्टेबल भुबन बोरा रमेश सिंह,संतोष सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *