थाना क्षेत्रों में हुई नकबजनी की बारदात् दून का खुलासा
आरोपियों के कब्जे से घटना में चोरी की ज्वेलरी हुई बरामद
टोटके वाली नींबू व मिर्च के बहाने करते हैं बंद घरों की रेकी
देहरादून। टोने टोटके के लिए नीबू मिर्च बेचने का बहाना बनाकर बन्द घरों की रेकी कर नकवजनी रने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली डोईवाला मे दिनांक 14 फरवरी को शिकायतकर्ता अमीष यादव पुत्र स्व सतीश कुमार यादव निवासी भट्ट की पुलिया, नकरौंदा, हर्रावाला, डोईवाला, देहरादून द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि वह अपने परिवार सहित बल्लीवाला देहरादून शादी में गये थे। शादी के बाद जब वापस घर लौटे तो देखा कि आज्ञात चोरों द्वारा उनके घर के ताले तोड़कर घर में रखे सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर लिये हैं। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
खुलासे के लिए कोतवाली डोईवाला मे पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आस पास तथा आने जाने वाले मार्गो पर लगे लगभग 475 CCTV कैमरो का अवलोकन करते हुए सीसीटीवी फुटेज मे दिख रहे संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर घटना में शामिल 03 आरोपियों कुनाल पुत्र तरवेज, अलकित पुत्र तरवेज तथा नितिन पुत्र विनोद नाथ निवासी घिसूपुरा सपेरा बस्ती थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 21 वर्ष को बिंडलास रेजीडेन्सी रिवर वैली, हर्रावाला के पास से दिनांक चोरी किये गये माल के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपियोंद्वारा बताया कि वे सपेरा जनजाति के हैं, जो घिस्सुपुरा, पथरी, जनपद हरिद्वार से भानियावाला, रानीपोखरी, हर्रावाला आदि क्षेत्रों में टोटके वाले नींबू, मिर्ची बेचने के बहाने घूमते रहते है तथा इस दौरान बंद घरों की रैकी कर उस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी भी कर लेते है। उसी हिसाब से अपना प्लान तैयार करते हैं। अधिकतर जगहों पर सीसीटीवी कैमरे होने के कारण आरोपी घटनास्थल तक जाने के लिए उस समय को तय करते हैं जब सड़क पर आवाजाही ज्यादा होती है, जिससे सीसीटीवी फुटेज में दिखने पर भी कोई उन पर आसानी से शक न कर सके। पूछताछ में उनके द्वारा रानीपोखरी क्षेत्र मे भी चोरी की घटना को अंजाम देने की बात बताई गयी, जिस सम्बन्ध मे थाना रानीपुर पर मु0अ0स0 15/2026 धारा 305 (ए), 331(1) बीएनएस पंजीकृत है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
01- कुनाल पुत्र तरवेज निवासी घिसूपुरा, सपेरा बस्ती, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष,
02- अलकित पुत्र तरवेज निवासी घिसूपुरा, सपेरा बस्ती, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष,
03- नितिन पुत्र विनोद नाथ निवासी घिसूपुरा ,सपेरा बस्ती, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार उम्र 21 वर्ष,
बरामदगी
01- एक अंगूठी पीली धातु
02- एक जोड़ी कान की बाली पीली धातु
03- एक कमर बन्द सफेद धातु
04- एक छत्र सफेद धातु (थाना रानीपोखरी की चोरी से सम्बन्धित)
पुलिस टीम
1- निरीक्षक प्रदीप राणा, प्रभारी कोतवाली डोईवाला
2- व0उ0नि0 विनोद सिंह राणा
3- उ0नि0 विजय थपलियाल
4- उ0नि0 विनय मित्तल
5- हे0कानि0 भूपेन्द्र सिंह
6- हे0कानि0 राजीव कुमार
7- कानि0 दिनेश रावत