रिश्वत लेते विद्युत विभाग के अवर अभियंता को विजिलेंस ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार – News Debate

रिश्वत लेते विद्युत विभाग के अवर अभियंता को विजिलेंस ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार

देहरादून। विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक अवर अभियंता को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे आज हाथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,बिजली घर पथरी बाग 33/11 के.वी. में तैनात अवर अभियंता अतुल कुमार को शिकायतकर्ता से उसकी पत्नी के नाम पर खरीदे गए अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन कराने तथा विद्युत भार बढ़ाने के एवज में 80,000 रुपये की उत्कोच धनराशि लेते समय पकड़ा गया।
सतर्कता टीम ने पूर्व में प्राप्त शिकायत के आधार पर ट्रैप की कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सतर्कता विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *