देहरादून। जानकी चट्टी-यमुनोत्री मार्ग पर यात्रियों/ पर्यटकों की सुविधा के लिए डंडी कंडी खच्चर मार्ग के ई टेंडरिंग मे घपले का आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय विधायक संजय डोभाल ने मामले मे पूर्व जिप अध्यक्ष द्वारा किये गए कार्यों का स्पेशल ऑडिट कराये जाने की मांग की है।
पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने पत्र का संज्ञान लेते हुए विशेष सचिव पंचायती राज को कार्यों का स्पेशल ऑडिट के निर्देश दिये हैं। विधायक ने विधान सभा सदन मे नियम 58 के तहत भी मामला उठाया था। इसके अलावा कई जन प्रतिनिधियों ने भी जांच की मांग की। हालांकि मंत्री के आदेशों के बाद भी विभागीय स्तर पर अभी मामले मे कोई कारवाई नही की गयी है।
टेंडर मे हुई वसूली और जिप मे जमा नही हुआ धन
मामला जानकी चट्टी-यमुनोत्री क्षेत्र के पैदल मार्ग मे ई टेंडरिंग को लेकर है। विधायक डोभाल के अनुसार 2022-2023, 2023-2024 तथा 2024-2025 मे टेंडरिंग की शर्तों के अनुसार जिप उत्तरकाशी मे करोड़ों रुपये जमा नही कराये गए। स्पष्ट है कि मामले मे करोड़ों का गवन किया गया। जमीन पर कुछ ही कार्य किये गए और ठेकेदारों और स्वायत्त सहकारी संस्थाओं को करोड़ों का भुगतान कर दिया गया। वर्ष 2021 मे जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायत उत्तरकाशी के इस क्षेत्र मे किये गए कार्यों की जांच मे अधिकतर कार्यों के धरातल पर न होने की पुष्टि हुई। इसके लिए पूर्व जिप अध्यक्ष के द्वारा किये गए कार्यों का स्पेशल ऑडिट कराया जाए।

