उधमसिंह नगर। उधमसिंहनगर जिले के दिनेशपुर थाने में तैनात दारोगा को विजिलेंस ने 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी दरोगा ने बिजली चोरी के एक मुकदमे को निपटाने की एवज में 15 रिश्वत की मांग की थी।
जानकारी के अनुसार श्रीरामपुर निवासी राजेश गोलदार पुत्र निहार गोलदार के खिलाफ बिजली चोरी के मामले की जांच दरोगा अनवर अहमद कर रहे थे। मुकदमे में राहत दिलाने के नाम पर दरोगा अनवर अहमद ने 15 हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत हल्द्वानी की विजिलेंस टीम से की। तथ्यों के सही पाए जाने पर विजिलेंस ने जाल बिछाया। जैसे ही दरोगा ने दिनेशपुर थाने के पूछताछ कक्ष से रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ दबोच लिया।
आरोपी दरोगा को अनवर अहमद को निलंबित कर दिया है। घटना के बाद पुलिस मे हड़कंप है।