युवती की नृशंस हत्या में एसआईटी ने आरोपी को किया चार्जशीट – News Debate

युवती की नृशंस हत्या में एसआईटी ने आरोपी को किया चार्जशीट

चार्जशीट में 35 गवाहों को किया सम्मिलित, फास्ट ट्रैक में केस ट्रायल के लिए देहरादून पुलिस करेगी पैरवी

जघन्य हत्याकांड को Rarest of rare श्रेणी में कोर्ट में जिरह कर कठोरतम सजा के लिए पैरवी की जाएगी : एसएसपी 

देहरादून। कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत हुई युवती की हत्या में पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली है। इसके लिए 35 गवाह तैयार किये गए है। मामले मे पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल आरोपी आकाश पुत्र कोमल राम निवासी: 46-मन्नू गंज खुडबुडा मौहल्ला कोतवाली नगर देहरादून को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय में पेश कर जिला कारागार में न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत अभियोग की गहन विवेचना तथा घटना से जुडे भौतिक, इलेक्ट्रानिक व अन्य साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से तत्काल संकलन कर आरोपी के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एसआईटी का गठन किया गया।

एसआईटी द्वारा अभियोग में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल व उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन कर, घटनास्थल पर फारेंसिक टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्यों का संकलन किया गया। साथ ही अभियुक्त द्वारा घटना में प्रयुक्त स्कूटी को कब्जे में लेते हुए अभियुक्त के आने व जाने वाले रूट का चार्ट बनाया गया तथा घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद गवाहों व घटना से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण गवाहों के तत्काल बयान अंकित किये गये। इसके अतिरिक्त अभियुक्त द्वारा घटना में प्रयुक्त चापड, घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहने गये कपड़ो, जूतों तथा हेलमेट को, जिसमे मृतका का खून लगा था व मृतका के कपड़ो को परिक्षण हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत मृतका का पोस्टमार्टम विशेषज्ञ डाक्टरों के पैनल के माध्यम से करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, चश्मदीदों के बयानों, घटना स्थल से प्राप्त किये गये भौतिक/फारेंसिक साक्ष्यों को ई-साक्ष्य के माध्यम से विवेेचना में समावेश करते हुए मात्र 03 दिनों में एसआईटी द्वारा लगातार विवचनात्मक कार्यवाही पूर्ण कर 35 गवाहों को सम्मिलित करते हुए अभियुक्त के विरूद्ध आरोप पत्र प्रेषित किया जा रहा है।

उक्त जघन्य हत्याकांड की Rarest of rare श्रेणी में कोर्ट में जिरह करते हुए अभियुक्त को कठोरतम सजा के लिए न्यायालय में पैरवी की जाएगी।

युवती हत्याकांड प्रकरण में एसपी मुख्यालय ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

परिवार का पक्ष सुनकर जुटाई अहम जानकारी, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

कोतवाली और खुड़बुड़ा चौकी के रिकॉर्ड की गहन समीक्षा, महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: विशाखा अशोक भदाणे (IPS)

कोतवाली नगर क्षेत्र में युवती की जघन्य हत्या से संबंधित प्रकरण में नामित जांच अधिकारी पुलिस अधीक्षक, श्रीमती विशाखा अशोक भदाणे IPS द्वारा आज प्रकरण की विस्तृत समीक्षा की गई।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर घटना से जुड़े सभी पहलुओं का गहन परीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित परिवार से भेंट कर उनके पक्ष को गंभीरतापूर्वक सुना तथा बयान दर्ज किए। घटना से संबंधित प्रत्येक महत्वपूर्ण बिन्दु पर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि प्रकरण की जांच पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं तथ्यपरक ढंग से की जा रही है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यदि किसी भी स्तर पर कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही अथवा त्रुटि पाई जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने कोतवाली नगर और पुलिस चौकी खुड़बुड़ा पहुंचकर प्रकरण से संबंधित अभिलेखों, प्राप्त सूचनाओं एवं पुलिस रिस्पॉन्स से जुड़े दस्तावेजों का भी विस्तृत अवलोकन किया और कहा कि जांच के दौरान घटना के समय पुलिस रिस्पॉन्स, प्राप्त सूचनाओं पर की गई कार्यवाही* जैसे सभी पहलुओं का गहन परीक्षण किया जा रहा है।

सुनील कुमार मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा इस संवेदनशील प्रकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए जांच की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *