युवती के मर्डर मामले मे चौकी इंचार्ज खुड़बुड़ा पर गिरी गाज,सस्पेंड – News Debate

युवती के मर्डर मामले मे चौकी इंचार्ज खुड़बुड़ा पर गिरी गाज,सस्पेंड

देहरादून। मच्छी बाजार में सोमवार को दिनदहाड़े हुई युवती की हत्या के मामले में चौकी इंचार्ज खुड़बुड़ा पर गाज गिरी है। लापरवाही बरतने पर एसएसपी अजय सिंह ने उपनिरीक्षक प्रद्युमन नेगी को तत्काल निलंबित कर दिया है।

एसएसपी द्वारा पूरे मामले की प्राथमिक जांच सीओ सिटी को सौंपी गई थी। सीओ सिटी द्वारा दी गई रिपोर्ट में प्रकरण में प्रथम दृष्टया में चौकी प्रभारी की लापरवाही सामने आई थी। मृतिका ने जान का खतरा बताते हुए 31 जनवरी को आरोपी के खिलाफ चौकी खुड़बुड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और कोई भी कार्रवाई नहीं होने के बाद आरोपी ने सोमवार को घटना को अंजाम दे दिया।

परिजनों के अनुसार गुंजन और आकाश दोनों तीन सालों से एक-दूसरे को जानते थे। गुंजन दूल्हा बाजार में कपड़ों की एक दुकान में काम करती थी। आरोपी भी उसी बाजार की एक अन्य दुकान में काम करता है। दोनों की दोस्ती के बारे में पता चला तो उन्होंने गुंजन से फोन ले लिया। इस बीच दोनों के बीच बात होनी बंद हो गई। आरोपी शादीशुदा था और गुंजन को लगातार परेशान कर रहा था, काम पर जाते समय पीछा भी करता था। इसकी कई बार पुलिस में भी शिकायत की गई, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई। तीन दिन पहले जब आरोपी ने एक अन्य व्यक्ति से कहा कि वह गुंजन को जान से मार देगा।

उसके बाद उनकी ओर से फिर से खुड़बुड़ा चौकी में शिकायत की गई। इन तीन दिनों में पुलिस आरोपी से फोन पर बात तक नहीं कर पाई। पुलिस के अनुसार आरोपी आकाश चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। वह डेढ़ महीने तक जेल में रहा था। ऐसे में कुछ महीने पहले आरोपी को दुकान से भी हटा दिया गया था। बाद में उसी बाजार की एक दूसरी दुकान में आरोपी काम करने लगा। एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि देहरादून कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई युवती की हत्या के मामले में प्रथमदृष्टया चौकी स्तर पर लापरवाही परिलक्षित होने पर चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा को लाइन हाजिर करते हुए पूरे मामले की प्राथमिक जांच सीओ सिटी को सौंपी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *