नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न – News Debate

नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

नवीन के नेतृत्व में भाजपा लगायेगी जीत की हैट्रिक : भट्ट

देहरादून। भाजपा ने नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जश्न मनाया और मिठाइयां बांटी। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि नवीन का नेतृत्व, कार्यकर्ताओं में युवा जोश और चुनावी जीत की नई इबारत का सृजन करेगा। जीत का यह सिलसिला, 27 के उत्तराखंड चुनाव में भी विजयी हैट्रिक के साथ कायम रहेगा।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के नाम भेजे अपने संदेश में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा में ही संभव है कि जहां कार्यकर्ता अपने पुरुषार्थ और नेतृत्व के मार्गदर्शन में पार्टी के शीर्ष पर पहुंच सकता है। उनकी राजनीतिक यात्रा का अनुभव एवं कौशल करोड़ों कार्यकर्ताओं और वैचारिक समर्थकों में नए उत्साह का सृजन करेगा। वहीं विश्वास जताया कि अपराजित भाजपा का अश्वमेघ यज्ञ बंगाल, केरल, तमिलनाडु में भी सफलता की नवीन कहानी लिखेगा। उनके नेतृत्व में भाजपा, उत्तराखंड में भी प्रचंड जीत के साथ 2027 में हैट्रिक लगाएगी।

पार्टी मुख्यालय में इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार के साथ प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, सरकार में दायित्वधारी मुकेश कुमार, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती कमलेश रमन, बलजीत सोनी, डॉक्टर दिव्या नेगी, श्रीमती शकुंतला, चंडी प्रसाद बेलवाल, हरीश चमोली, अनूप रावत समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *