बदमाशों की गोली से घायल कुख्यात विनय त्यागी की उपचार के दौरान मौत – News Debate

बदमाशों की गोली से घायल कुख्यात विनय त्यागी की उपचार के दौरान मौत

लक्सर में बदमाशों ने मारी थी कई गोलियां, कोर्ट ला रहीं थी पुलिस

देहरादून। लक्सर कोर्ट मे पेशी के दौरान बदमाशों की गोली से घायल विकी त्यागी की एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान मौत हो गई। विनय का 24 दिसंबर से उपचार चल रहा था। एम्स प्रशासन ने बदमाश के मौत की पुष्टि की है।

24 दिसंबर की रात एम्स ऋषिकेश में विनय त्योगी को भर्ती कराया गया था और तब से विनय एम्स के ट्रॉमा आईसीयू में वेंटिलेटर पर था। विनय त्यागी के सीने, हाथ और गले में गोली लगी थी. शनिवार सुबह विनय त्यागी को एम्स प्रशासन की ओर से मृत घोषित किया गया। एम्स में ही विनय त्यागी का पोस्टमॉर्टम भी किया जाएगा.

गौरतलब है कि 24 दिसंबर को कुख्यात विनय त्यागी को हरिद्वार के लक्सर में फ्लाईओवर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने कई गोलियां मारी थी। उस समय विनय त्यागी को पुलिस कर्मी रुड़की से लक्सर कोर्ट किसी मामले को लेकर पेशी पर ले जा रहे थे। फ्लाईओवर पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग की। घटना में विनय त्यागी कई गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। वारदात के बाद दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए थे. इस घटना के बाद कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए थे। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद ही पूरे जिले में नाकाबंदी करते हुए 25 दिसंबर गुरुवार को सिकंदरपुर के जंगल, बिजनौर हाईवे से वारदात को अंजाम देने वाले दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों मे मुख्य आरोपी 28 वर्षीय सन्नी यादव उर्फ शेरा और 24 वर्षीय अजय पुत्र कुंवर सैन दोनों निवासी काशीपुर, उधमसिंह नगर के रूप में की है. पुलिस के मुताबिक दोनों पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.

पूछताछ में दोनों बदमाशों ने बताया था कि पैसे मांगने पर विनय त्यागी लगातार सन्नी यादव को जान से मरवाने की धमकी दे रहा था। जिस पर सन्नी काफी समय से विनय त्यागी की रेकी कर रहा था। घटना वाले दिन (24 दिसंबर) उसे जानकारी मिली कि विनय त्यागी को रुड़की जेल से लक्सर न्यायालय में पेशी पर लाया जाएगा। इसी जानकारी के आधार पर सन्नी ने अपने साथी अजय के साथ मिलकर बदले की नीयत से घटना को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *