देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड कथित ‘वीआईपी’ को लेकर वॉयरल हुई सुरेश राठौर-उर्मिला के ऑडियो ने सर्द उत्तराखंड का राजनैतिक पारा चढ़ा दिया है। उर्मिला सनावर ने बुधवार 24 दिसम्बर रात्रि 8 बजे फेस बुक लाइव मे आकर कुछ और ‘खुलासे ‘किए। वही उर्मिला और पूर्व विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ हरिद्वार और देहरादून मे मुकदमे दर्ज कराये गए हैं।
हरिद्वार मे शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार निवासी अत्मलपुर बोगला, बहादराबाद ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि बीजेपी नेता, शिरोमणि गुरु रविदास शिव महापीठ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास अखाड़ा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर द्वारा उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक, मिथ्या और झूठे बयान व वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं. आरोप लगाया कि यह सब उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और छवि धूमिल करने की नीयत से किया गया। इससे रविदासी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है और समाज में रोष व वैमनस्य का माहौल बना है।
दूसरी ओर पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की ने थाना नेहरू कालोनी में उर्मिला व सुरेश राठौर के खिलाफ बदनाम करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
दरअसल, बुधवार को भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने न केवल आरोपों को बेबुनियाद और अनुसूचित जाति के अपमान का आरोप लगाया, बल्कि ऑडियो को एआई जेनेरेटेड बताया। वहीं मामले को कांग्रेस की चाल बताया और उर्मिला से खुद को अनभिज्ञ बताया।
इससे शाम 8 बजे फेस बुक लाइव मे उर्मिला सनावर ने भाजपा अध्यक्ष के दावे को निराधार बताया और उनके साथ 19 नवम्बर 2025 को हुई मोबाइल वार्ता और 21 नवंबर को सुबह लगभग 11 बजे दून में हुई मुलाकात की फोटो जारी कर दी। वहीं सुरेश राठौर द्वारा उनकी मुलाकात के बाद अध्यक्ष और उन्हें राठौर द्वारा दी गयी गाली का ऑडियो क्लिप भी सुनायी। उर्मिला ने फेस बुक लाइव मे सभी ऑडियो एआई से न होकर असली होने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि महेंद्र भट्ट ने उन्हें सुरक्षित ज्वालापुर सीट से टिकट ऑफर की थी।
उर्मिला सनावर ने अंकिता भंडारी के वीआईपी को सजा दिलाने की बात भी दोहराई। कहा कि वो कई फिल्मों और सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। और समंदर में तैरने वाली मछली हूँ न कि नदी नालों में। मगरमच्छों को अच्छी तरह से जानती हूँ। इन मगरमच्छों को सबक सिखा दूंगी।