विद्यालय प्रबन्धन समिति प्रशिक्षण में उठी जंगली जानवरों से खतरे की चिन्ता – News Debate

विद्यालय प्रबन्धन समिति प्रशिक्षण में उठी जंगली जानवरों से खतरे की चिन्ता

सतपुली। विद्यालय प्रबन्धन समिति के सदस्यों की खैरासैण मे आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम मे हिंसक जंगली जानवरों को लेकर चिंता जताई गयी।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण संकुल खैरासैंण में समन्वयक व मास्टर ट्रेनर सन्तूदास द्वारा आयोजित किया गया। संकुल के सभी विद्यालयों के 58 सदस्यों का दो चरणों में प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। नोडल अधिकारी शशि मोहन राय द्वारा शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षण की गुणवत्ता के लिए विभाग और सरकार द्वारा किए जा रहे व्यापक कार्यों पर चर्चा की। मास्टर ट्रेनर दीपक काला द्वारा शिक्षा का अधिकार, समग्र शिक्षा, बाल स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, बाल अधिकार आदि की जानकारी सदस्यों को दी गई। समन्वयक द्वारा एस.एम.सी. के गठन, सदस्यों के अधिकार, विद्यालय विकास योजना, सोशल ऑडिट और नरभक्षी जानवरों से बचाव पर जानकारी दी। सदस्यों ने पहाड़ी क्षेत्र में नरभक्षी जानवरों के साथ जीवन यापन करने को वर्तमान की सबसे बड़ी चुनौती माना।

प्रशिक्षण में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, ग्रामसभा प्रतिनिधि और अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर विनीता देवरानी, अनिल कुमार, जगदीश सिंह, कांता वर्मा, सन्तोष कुमार, शशि ढौंडियाल, अखिलेश द्वारा सदस्यों से विभिन्न गतिविधियां और छात्रहित हेतु जानकारियां साझा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *