यूकेएसएसएससी परीक्षा होगी स्थगित, सीएम ने दिया विधायकों को भरोसा – News Debate

यूकेएसएसएससी परीक्षा होगी स्थगित, सीएम ने दिया विधायकों को भरोसा

देहरादून। यूकेएसएससी पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच के साथ ही अब सरकार पेपर स्थगित करने पर विचार कर सकती है।

राजपुर विधायक खजान दास ने बताया कि विधायकों ने युवाओं की मांग पर सीबीआई जांच की संतुति के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सीबीआई मांग पूरी होने पर छात्रों के द्वारा परीक्षा स्थगित करने की मांग भी थी और उन्होंने परीक्षा को स्थगित करने की मांग रखी, जिस पर सीएम ने साकारामक कार्यवाही का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि परीक्षा उत्तीर्ण न होने वाले छात्रों के मन मे किसी तरह की आशंका नही रहनी चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि वह सीएम के द्वारा सकारात्मक कार्यवाही के आश्वासन से निश्चित हैं और पारदर्शी परीक्षा तथा युवाओं के मन मे किसी तरह की कोई आशंका न रहे इसे लेकर सरकार सजग है।

गौरतलब है कि परीक्षा लीक मामले मे बेरोजगारों के आंदोलन के बाद सीएम ने सीबीआई जांच की संस्तुति और हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी मे जांच के निर्देश दिये हैं। वहीं मामले मे गठित एसआईटी भी एक माह मे रिपोर्ट देगी। आंदोलनरत छात्रों को सीएम ने आश्वासन भी दिया कि एसआईटी की रिपोर्ट के बाद परीक्षा स्थगित करने पर भी निर्णय लिया जायेगा।

प्रतिनिधि मंडल में मुख्यमंत्री से मिलने वालों में खजान दास , दिलीप सिंह रावत , विनोद कंडारी, बृज भूषण गैरोला, दुर्गेश्वर लाल , सुरेश चौहान , मोहन सिंह बिष्ट , रेणु बिष्ट प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान आदि अन्य लोग मौजूद रहे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *