डालनवाला मे युवक की हत्या, आरोपी सगे भाई गिरफ्तार – News Debate

डालनवाला मे युवक की हत्या, आरोपी सगे भाई गिरफ्तार

देहरादून। थाना डालनवाला क्षेत्र में आंबेडकर कॉलोनी में रहने वाले दो परिवारों में विवाद एक युवक की हत्या कर दी गयी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आंबेडकर कॉलोनी में दो परिवारों के बीच लम्बे समय से से ही विवाद चलता आ रहा था। मृतक युवक शिवम के परिजनों का पड़ोस में रहने वाले सुकिंदर सिंह के परिवार से पुराना विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम के समय सुकिंदर सिंह के बेटे निखिल और अमन ने विवाद के चलते शिवम को बुलाकर उस पर धारदार हथियार से हमला किया और फरार हो गये। घटना के संबंध में परिजनों ने तहरीर दी जिसके आधार पर थाना डालनवाला पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना डालनवाला ने पुलिस टीमों का गठन किया गया. गठित टीमों ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी. जिसके बाद पुलिस ने 6 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपी निखिल और अमन, सगे भाई हैं। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि मृतक से उनके परिवार का लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। गुरुवार को हुई कहासुनी ने विवाद को हिंसक रूप दे दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *