चेकिंग मे पिकअप से 125 टीन अवैध लीसा बरामद, चालक गिरफ्तार – News Debate

चेकिंग मे पिकअप से 125 टीन अवैध लीसा बरामद, चालक गिरफ्तार

मुर्गी ले जाने वाले पिकप वाहन में भरकर ले जाया जा रहा था अवैध लीसा

बागेश्वर (गोविन्द मेहता) बागेश्वर कोतवाली पुलिस को चेकिंग अभियान के दौरान अवैध लीसे का दोहन करने वाले एक तस्कर को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। अवैध रूप से मुर्गियों को ढोने वाले पिकप वाहन में 125 टन अवैध लीसा पकड़ने में सफलता मिली है।

शनिवार शाम कोतवाल कैलाश नेगी अपनी टीम के साथ अमसरकोट मोटर मार्ग में चेकिंग अभियान चला रहे थे। तभी मुर्गियों को ले जाने वाले पिकप को गिरेछिना मोटर मार्ग से सोमेश्वर को जाते हुए उसे चेकिंग हेतु रोका गया। वही मुर्गी भर कर जाने वाले पिकप वाहन में वापसी खाली जाने के बजाय वाहन को त्रिपाल से ढके होने और वाहन में लोड होने की सुगबुगाहट होते ही कोतवाल कैलाश नेगी ने वाहन चालक से जरूरी जानकारी मांगी। जिस पर वह जांच के दौरान पुलिस टीम को चतुराई दिखाते हुए जल्दबाजी में होने की बात कहने हुए जांच टीम से बचने की कोशिश करने लगा।

कोतवाल ने वाहन में गाड़ी खाली होने के बावजूद मुर्गियों के लिए बने जाले के कंटेनरों को त्रिपाल से ढके रहने का कारण पूछा तो वह सकपका गया। जिसके बाद वाहन की तलाशी ली गई तो महिंद्रा डीआई3200 वाहन संख्या यूके 01-सीए 0178 में 125 टिन अवैध लीसा भरा हुआ था।कोतवाल ने चालक से लीसे के परिवहन के लिए रमन्ना के दस्तावेज मांगे पर वह कुछ भी दस्तावेज नही दिखा पाया। जिसके बाद कोतवाल कैलाश नेगी ने वाहन को सीज कर आरोपी सूरज कुमार पुत्र खड़क राम निवासी मल्ला पचीनिया लाखनमंडी चोरगलिया जिला नैनीताल को अन्तर्गत धारा 26/41/42/52 भारतीय वन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। चालक से आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

इस दौरान पुलिस टीम में एसआई नितिन बहुगुणा, हेड कांस्टेबल देवेन्द्र फलकोटी, मुख्य हमराह कांस्टेबल नरेंद्र गोस्वामी, सुरेश कुमार,मनीष गोस्वामी,जय कुमार, कुलदीप वर्माआदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *