गोदाम में हुई चोरी का खुलासा, 3 महिलाएं गिरफ्तार – News Debate

गोदाम में हुई चोरी का खुलासा, 3 महिलाएं गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से लगभग डेढ लाख का सामान बरामद

गिरफ्तार आरोपी कबाड़ बीनने का करती है काम

देहरादून। थाना क्लैमनटाउन पुलिस ने गोदाम से चोरी करने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

वादी राजकुमार पुत्र मदन सिंह निवासी गुप्ता स्टोर थाना क्लेमेंट टाउन द्वारा थाना क्लेमेंटाउन पर प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके गोदाम से कपड़े, कंबल व अन्य सामान चोरी कर लिया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना क्लेमेंटटाउन पर मु0अ0स0: 76/2025 धारा 305ए बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के विषय में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। मुखबिर की सूचना पर झील तिराहे से आगे भारुवाला जाने वाली रोड के पास से 03 महिला आरोपियों मे  सुलेना, आरती तथा सुनीला को घटना में चोरी किये गये सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में महिला अभियुक्ताओं द्वारा बताया गया कि वे तीनों कबाड़ बीनने का काम करती हैं तथा मौका देखकर घरों के बाहर रखी छोटी मोटी चीजों पर हाथ साफ कर लेती हैं। घटना वाले दिन सुबह के समय कबाड़ बीनते समय उन्होने मौका देखकर अपने कट्टों में गोदाम से ऊनी कम्बल, स्वेटर, जुराब, बच्चों के कपड़े, लेडीज हुड्ड, दुपट्टा ऊनी, ऊनी दस्ताने, चप्पल चोरी करके खंडहर मे छिपा दिये, जिसे वो बस्ती में झुग्गी झोपडियों में रहने वाले लोगों को बेचकर पैसा कमाने की फिराक में थी, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1- सुलेना पत्नी स्व० रामबाबू साहनी निवासी कांवली रोड खुड्बुड़ा मोहल्ला, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र- 22 वर्ष
2- आरती पत्नी जीतेन्द्र साहनी निवासी गोविन्दगढ, थाना बसंत विहार, देहरादून, उम्र- 20 वर्ष
3- सुनीला पत्नी अमर साहनी निवासी कांवली रोड खुड्बुड़ा मोहल्ला, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र- 30 वर्ष

पुलिस टीम 

1- अ०उ०नि० मनोज कुमार
2- का० पवन कुमार
3- का० असजद अली
4- का० कैलाश पंवार
5- का० राजीव कुमार
6- म०का० कविता
7- म०का० संगीता बर्मन
8- म०का० प्रीती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *