पुण्य तिथि पर हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल का भावपूर्ण स्मरण, श्रद्धांजलि – News Debate

पुण्य तिथि पर हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल का भावपूर्ण स्मरण, श्रद्धांजलि

देहरादून। हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बर्त्वाल के 78वीं पुण्य तिथि पर चौपाल कार्यालय देहरादून में उनका भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी मे हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बर्त्वाल शोध संस्थान द्वारा हिमवंत कवि चन्द्र कुवंर साहित्य कोकिला स्व श्रीमती वीणा पाणी जोशी सम्मान से पूर्व प्रो एवं हिन्दी विभागाध्यक्ष ड़ी.ए.वी. पी.जी. कालेज ड़ा पुष्पा खण्डूरी को अलंकृत किया गया। हिमवंत कवि चन्द्र कुवंर साहित्य प्रकृति एवं पर्यावरण सम्मान से पर्यावरण प्रेमी चंदन सिंह नेगी को अलंकृत किया गया व हिमवंत कवि चन्द्र कुवंर साहित्य सामाजिक सम्मान से जगदीश चन्द्र कुकरेती को सामाजिक क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य करने के उपलक्ष्य मे अलंकृत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अथिति ड़ा सविता मोहन पूर्व निदेशक उत्तराखण्ड़ भाषा संस्थान, पूर्व निदेशक उच्च शिक्षा विभाग ने कहा कि हिमवंत कवि चन्द्र कुवंर बर्त्वाल के काव्य पर उल्लेखनीय कार्य करना अभी भी शेष है। उन्होने यह भी कहा कि हमारे उत्तराखण्ड़ के कई ऐसे साहित्यकार व इतिहासकार है और संस्थान को उन साहित्यकारों पर भी शोध कार्य करने के लिए शोधार्थीयों को प्रेरित करना चाहिए।

मुख्य रुप से साहित्यकार शिवप्रसाद डबराल, गोविन्द चातक, कमल अलंकार व शिवानंद नौटियाल के साहित्य पर भी शोध करना चाहिए। मुख्य वक्ताओं मे कुसुम रावत, गिरधर पंडित, जयवीर बर्त्वाल ने हिमवंत कवि के काव्य पर प्रकाश ड़ालते हुए स्रोताओं को विलक्षण कविताओ का गायन करके सुनाया एवं विशिष्ठ अथिति ड़ा0 पुष्पा खण्ड़ूरी व पूर्व विभागाध्यक्ष वन विभाग ड़ा0 रघुवीर सिंह रावत ने भी हिमवंत कवि चन्द्र कुवंर के साहित्य के बारे मे बताते हुए उन्होने कहा कि कवि के अल्प आयु मे असंख्य कविताओ का भण्ड़ार हिन्दी जगत को सौपा गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष मनोहर सिंह रावत ने की व संचालन संस्थान के उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी ने की। कार्यक्रम मे उपस्थित अथितियो के द्वारा चौपाल के संयोजक सुरेन्द्र कुमार का विशेष आभार प्रकट किया गया।

इस अवसर पर विकेकानंद खण्डूरी, सुरेन्द्र कुमार, समर भण्ड़ारी, जगदीश कुकरेती, प्रेम सिंह दानू, विनोद खण्ड़ूरी, नरेन्द्र बिष्ट, रणदीप सिंह बिष्ट, राजेन्द्र सिंह रावत, सर्वोदयी राजेन्द्र गुप्ता, राजेश रावत, चन्दन सिंह नेगी, पृथ्वी राज सिंह, विरेन्द्र भारद्वाज, विरेन्द्र त्यागी, राकेश सती, विजय पावा, ललित ओझा आदि उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *