युवक के आत्महत्या मामले मे 5 गिरफ्तार, शोसल मीडिया मे अपलोड किया था वीडियो

देहरादून/पौड़ी। आत्महत्या से पहले शोसल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने वाले युवक की वाहन मे लाश मिली है। वीडियो मे मौत के लिए जिम्मेदार ठहराए गए भाजपा युवा नेता हिमांशु चमोली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पौड़ी ब्लॉक के तलसारी गांव में आज जितेंद्र सिंह पुत्र सतीश चंद्र (उम्र 32 वर्ष) ने अपने ही वाहन के अंदर आत्महत्या कर ली. वाहन में सिंगल बोर बंदूक और खोखा मिला है। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जितेंद्र चार-भाई बहन हैं और वह उनमें सबसे बड़ा था जो अपनी पत्नी और परिवार के साथ देहरादून में रहता था।

घटना की जानकारी मिलते ही पौड़ी एसएसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जहां पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की।

पुलिस ने मामले मे मुख्य आरोपी हिमांशु चमोली, शुभम खंडूड़ी, गौरव कंबोज, अभिषेक गैरोला और विकास शाह को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी पर आत्महत्या के लिए उकसाने और आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने तथा आर्मस एक्ट मे मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही पुलिस अन्य वित्तीय लेन-देन और विवादों की भी तहकीकात कर रही है। जितेंद्र सिंह की अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *