नैनीताल। जनपद नैनीताल के बेतालघाट मे ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान फायरिंग के मामले मे निर्वाचन आयोग ने कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी भवाली प्रमोद शाह के विरुद्ध मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय कार्यवाही की संस्तुति शासन ने की है।
गोलीकांड मे 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
14 अगस्त को बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुए गोलीकांड की घटना में पुलिस छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। करीब 20 लोगों की तलाश मे तीन टीमें गठित की गई है। गोलीबारी की घटना को लेकर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरी नाराजगी जताकर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है।
गोलीकांड की चपेट में आकर घायल हुआ छड़ा गांव निवासी महेंद्र सिंह बिष्ट का हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।