टिहरी मे कांवड़ियों को लेकर जा रहा ट्रक पलटा, 1 की मौत, कई गंभीर – News Debate

टिहरी मे कांवड़ियों को लेकर जा रहा ट्रक पलटा, 1 की मौत, कई गंभीर

टिहरी। ऋषिकेश गंगोत्री हाइवे पर आज बड़ा हादसा हो गया है। कांवड़ियों के ले जा रहा ट्रक पलट गया जिसमे 1 की मौत और कई लोगों के गंभीर घायल होने की खबर है।

घटना टिहरी जिले में ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाजल फकोट के बीच हुआ। कांवड़ियों को ले जा रहा ट्रक ड्राइवर अचानक ट्रक पर से संतुलन खो बैठा। अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क किनारे खाई की ओर पर पलट गया। संयोग से ट्रक ऊपर ही अटक गया। ट्रक के पलटते ही वहां चीख पुकार मच गई। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के नीचे कई लोग दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि ट्रक सड़क किनारे पर ही पलट कर रुक गया, अन्यथा खाई में गिरने पर बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में 1 कांवड़िये की मौत की खबर है।

राहत और बचाव टीम ने युद्ध स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया और जेसीबी से ट्रक को सीधा किया गया। इस दुर्घटना में 15 कांवड़ियों को रेस्क्यू किया गया। इनमें से 1 की मौत हो गई है और 14 घायल हुए हैं। घायलों को एंबुलेंस से नरेंद्र नगर स्वास्थ्य केंद्र फोकट भेजा गया है। कई कांवड़ियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायल कांवड़ियों में से 5 को एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। 9 कांवड़िए नरेंद्र नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से कांवड़ियों को लेकर आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *