अब 24 और 28 जुलाई को होंगे पंचायत चुनाव मे मतदान, अधिसूचना जारी – News Debate

अब 24 और 28 जुलाई को होंगे पंचायत चुनाव मे मतदान, अधिसूचना जारी

देहरादून। उत्तराखंड के 12 जिलों मे चुनाव की संशोधित अधिसूचना जारी हो गई है। शासन की ओर से चुनावी कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने भी चुनावी अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदेश में दो चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण के तहत मतदान 24 जुलाई और दूसरे चरण के तहत मतदान 28 जुलाई को कराया जाएगा, साथ ही 31 जुलाई को एक साथ मतगणना होगी।

गौरतलब है कि हाईकोर्ट के निर्णय से पहले पहली अधिसूचना 21 जून को जारी की गई थी, लेकिन नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बाद चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव के कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया था। हालांकि, अब रास्ता साफ होने के बाद नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके तहत 89 विकासखंडों और 7499 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *