हल्द्वानी। उत्तराखंड के पिथौरागढ से आज दुखद हादसे की खबर आयी है। टनकपुर पिथौरागढ़ हाईवे पर सुखीढांग के समीप एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमे एक युवक की मौत हो गयी और तीन लोग गंभीर घायल हो गयी। घायलों का टनकपुर उप जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। कार टनकपुर से चंपावत जा रही थी। घटना सुबह पांच बजे के आसपास की बताई जा रही है.
कार चंपावत जा रही थी और सुखीढांग के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही चल्थी चौकी पुलिस व एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। घटना में मनोज (27 उम्र ) पुत्र तेजपाल निवासी बरेली बसंत विहार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी बरेली से पिथौरागढ़ घूमने जा रहे थे। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।