देहरादून। पुनर्गठन की मांग को लेकर आंदोलनरत जलागम प्रबंधन कार्मिक महासंघ ने दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया प्रदर्शन किया। जलागम के समस्त प्रभागों में आंदोलनरत कर्मचारियों में रोष है कि जलागम में वषों से कार्यरत अधिकारियों ने विश्व बैंक पोषित परियोजना, केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही परियोजना व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही परियोजनाओं को प्राधिकरण की तर्ज पर चलाने का मन बना लिया है। उनकी इस मंशा को जलागम प्रबंध कार्मिक महासंघ किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने देंगे व यहां वर्षों से कार्यरत अधिकारियों को उनके मूल विभाग में भेजने के लिए भी अभियान चलायेगा।
जलागम प्रबंधन कार्मिक महासंघ के टीम लीडरों में श्रीमती सीमा वर्मा, अमित पुरोहित श्री विनोद सिंह नेगी, नरेश जोशी, प्रदीप चौहान टीम लीडरों के सहयोग से कुमाऊं गढ़वाल मंडल में दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन जारी रहा।
