दून अस्पताल में बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, जाँच के बाद हुआ एक्सन

दून अस्पताल में बनी अवैध मजार पर पर चला बुलडोजर, जाँच के बाद हुआ एक्सन

सीएम पोर्टल पर दर्ज हुई थी शिकायत, खादिम नोटिस के बाद नही दिखा पाए वैध दस्तावेज

देहरादून। राजधानी के दून अस्पताल में बनी अवैध मजार को देर रात प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। जाँच मे मजार अवैध पायी गयी तथा खादिम वैध कागज नही दिखा पाए।

अस्पताल मे बनी इस अवैध मजार को लेकर ऋषिकेश निवासी पंकज गुप्ता की ओर से ये शिकायत दर्ज करायी गयी थी। जिलाधिकारी द्वारा इस विषय पर जांच पड़ताल करने को कहा गया था ,जिसके बाद नगर प्रशासन द्वारा उक्त अवैध संरचना के भूमि संबंधी दस्तावेजों की जांच करने के निर्देश दिए गए। जिनके द्वारा राजस्व, नगर निगम,पी डब्ल्यू डी , दून अस्पताल प्रशासन और अन्य विभागों में इस बारे में जांच पड़ताल की गई।

मजार के बनने से लेकर अनुमति के बारे मे अस्पताल प्रशासन से इस बारे में आख्या मांगी गई तथा यहां के खादिम को नोटिस जारी किया गया था। लेकिन वह भी मजार के वैध होने को लेकर ठोस तथ्य नही दिखा पाए। बताया जाता है कि पूर्व मे अस्पताल प्रशासन भी अस्पताल मे व्यवधान उत्पन्न होने से मजार को हटाने की मांग कर चुका है। मजार को लेकर कई मान्यतायें रही है। कोई इसे फकीर तो कोई इसे किसी अन्य तरह की मजार बताता है। यहां बैठे खादिम अस्पताल के मरीजों के बीच जाकर यहां जाकर इबादत करवाने का अंधविश्वास का काम करते थे, जिससे अस्पताल प्रशासन भी परेशान रहता था। बताया जाता है कि अवैध रूप से बने इस धार्मिक संरचना से कई लोग अपना कारोबार चला रहे थे।

देर रात नगर निगम, लोनिवि, दून अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मिलकर उक्त अवैध मजार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *