देहरादून। इग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसटीएफ ने अन्तर्राज्यीय तस्कर को भारी मात्रा की ड्रग सप्लाई के दौरान यूपी-उत्तराखण्ड बार्डर से गिरफ्तार किया है। तस्करों का यह नेटवर्क उत्तराखण्ड से झारखण्ड तक सक्रिय है। नशे की यह सप्लाई उत्तराखंड मे होनी थी। आरोपियों से राज्य में 4 कुंतल 34 किलो गांजा की अभी तक की सबसे बड़ी बरामदगी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ की कुमायूँ टीम द्वारा थाना पुलभट्टा जनपद ऊधमसिंह नगर क्षेत्र से राजू अली पुत्र रहमत अली निवासी ग्राम बिलवा थाना फरदान, जनपद लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश। को यूपी-उत्तराखण्ड बार्डर से 04 कुन्तल 34 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी एक अन्तर्राज्यीय तस्कर हैं जो कि झारखण्ड से एक कैण्टर के जरिये मादक पदार्थ उत्तराखण्ड ला रहा था, जिसकी कि खपत रुद्रपुर, गदरपुर , बाजपुर आदि क्षेत्रों में की जानी थी।
आरोपी ने एसटीएफ को पूछताछ में बताया कि वह पेशे से ड्राइवर हैं और उत्तराखण्ड से सामान यूपी, बिहार,प.बंगाल, झारखण्ड और उड़ीसा आदि राज्यों में ले जाते हैं और वापसी में कभी-कभी मादक पदार्थों की सप्लाई ले आता हैं। इस बार वह रुद्रपुर स्थित किसी प्लाई फैक्ट्री से झारखंड एसी लेकर गया था और वापसी में झारखंड से ड्रग भरकर ला रहा था। झारखण्ड में सुरेश गुप्ता नाम के व्यक्ति के कहने पर झारखण्ड से उधमसिंह नगर गाॅजा लाया हॅू ताकि यहाँ उसे भारी मुनाफे पर बेच सकें। एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरों के नाम की जानकारी हुई है. जिन पर कार्यवाही की जायेगी। एसटीएफ की इस कार्यवाही में मुख्य आरक्षी गोविंद सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मामले मे सुरेश गुप्ता वांछित है।
एसटीएफ टीम-
1.निरीक्षक एमपी सिंह
2.उ0नि0 के0जी0 मठपाल
3.उ0नि0 बृजभूषण गुरुरानी
4.मुख्य आरक्षी गोविंद सिंह सिंह
5.मुख्य आरक्षी जगपाल सिंह
6.मुख्य आरक्षी रविंद्र सिंह बिष्ट
7.मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र कनवाल
8.मुख्य आरक्षी चालक संजय कुमार
9.आरक्षी मोहित वर्मा
10.आरक्षी गुरवंत सिंह
थाना पुलभट्टा टीमः-
1.एसओ0 प्रदीप मिश्रा
2.उ0नि0 पंकज कुमार
3.अ0उ0नि0 प्रताप सुयाल
4.आरक्षी चालक दीपक बिष्ट