परिवार पर गिरा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे मे पिता- पुत्र की मौत – News Debate

परिवार पर गिरा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे मे पिता- पुत्र की मौत

देहरादून। टिहरी के कुलाल्डा मे आज एक दुखद हादसा हो गया। एक परिवार पर दुखों का पहाड़ गिर गया। वाहन के खाई मे गिरने से पिता पुत्र की मौत हो गयी। घटनास्थल पर पहुंची रेस्क्यू की टीम ने दोनों के शवों को निकाल लिया है।

आज सहस्त्रधारा से एसडीआरएफ को फोन पर जानकारी मिली कि एक कार गहरी खाई में गिरी है। मौके पर उप निरीक्षक राजवर सिंह राणा अपनी टीम के साथ पहुंचे तो देखा कि एक कार दिखाई दे रही है।  कार (UK 07 AR 3411 वैगनआर) में पिता-पुत्र सवार थे जो मालदेवता से चंबा की ओर जा रहे थे। कार आनंद चौक के पास अनियंत्रित होकर कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार सवार दोनों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

मृतकों की पहचान मूसा सिंह पुत्र श्री नैन सिंह, उम्र 57 वर्ष, निवासी जड़दार गांव चंबा तथा मनवीर सिंह पुत्र श्री मूसा सिंह,उम्र 27 वर्ष, निवासी जड़दार गांव चंबा के रूप मे हुई। मृतकों के शव जिला चिकित्सालय भेजे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *