नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने का आरोपी गुजरात से गिरफ्तार – News Debate

नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने का आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

देहरादून। नाबालिक युवती को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी  के कब्जे से नाबालिक युवती को बरामद कर परिजनों सुपुर्द कर दिया है।

थाना वसंत विहार निवासी निवासी द्वारा थाना बसन्त विहार ने दर्ज रिपोर्ट मे कहा कि उनकी नाबालिक पुत्री को एक व्यक्ति बहला फुसलाकर कर भगा ले गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। जांच मे जुटी पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्ध के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही सुरागकसी करते हुए इलेक्ट्रानिक सर्विलासं की सहायता से आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उसके सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी गई।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 27 जनवरी को गुजरात के वॉच गांव जीआईडीसी गेट नंबर 1 के पास से आर्यन पुत्र नीरज शर्मा निवासी मोहल्ला सेवाड़ा थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 19 वर्ष को धारा 137(2) /61 (2)/ 64(1)/ 142 बीएनएस व 5/6, 16/17 पोक्सो अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के चंगुल से अपहर्ता नाबालिक लड़की को बरामद किया गया। अभियुक्त को ट्रांजिस्ट रिमांड पर लाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस टीम

1- म०उ०नि० शशि पुरोहित
2- का० नीरज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *