देहरादून। खानपुर के विधायक उमेश कुमार के कार्यालय में फायरिंग करने के आरोप में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं गिरफ़्तार खानपुर विधायक उमेश को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गौरतलब है कि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह पर खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर समर्थकों के साथ फायरिंग का आरोप है। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया मे आ गया। बाद मे देहरादून मे नेहरू कालोनी पुलिस ने चैंपियन को गिरफ़्तार कर लिया।
विधायक उमेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने कुंवर प्रणव सिंह और उसके कुछ समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस कुंवर प्रणव सिंह को हरिद्वार ले आई थी। उन्हे आज कोर्ट मे पेश किया गया जहाँ से उन्हे जेल भेज दिया गया।