कालागढ़ में गरजे बुलडोजर, 86 आवास ध्वस्त, देखे वीडियो – News Debate

कालागढ़ में गरजे बुलडोजर, 86 आवास ध्वस्त, देखे वीडियो

कोटद्वार(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। जिला प्रशासन ने एनजीटी के निर्देशों के तहत कालागढ़ नई कालोनी में सिंचाई विभाग के 86 खाली आवासों को ध्वस्त कर उक्त भूमि वन विभाग उत्तराखण्ड को सौपी। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों समेत पुलिस बल मौजूद था।

मंगलवार को राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के आदेशों का पालन करते हुए जिला प्रशासन द्वारा कालागढ़ में रामनगर मोटर मार्ग के उत्तर दिशा में नई कालोनी में खड़े सिंचाई विभाग के 71 खाली आवास एवं 15 अन्य अवैध खाली आवासों में बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इस कार्यवाही में लगभग 2.1 हैक्टेयर भूमि कब्जा मुक्त कर वन विभाग उत्तराखंड की कालगढ़ टाईगर रिजर्व को सौंपी गयी है। उक्त भूमि पर वर्षों से लोग कब्जा जमाए बैठे थे। जिन्हे हटाने के लिए एनजीटी ने राज्य सरकार से कहा था।
अधिशासी अभियंता सिंचाई शिविर प्रबंध खंड कालागढ़ द्वारा वर्ष 2018 में अपूर्ण रूप से ध्वस्त किए भवनों को पूर्ण रूप से ध्वस्तीकरण किए जाने के लिए अनुरोध किया गया था।
ध्वस्तीकरण की कार्यवाही में जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान द्वारा नामित सात मजिस्ट्रेट नगर आयुक्त कोटद्वार वैभव गुप्ता, उप जिलाधिकारी कोटद्वार सोहन सिंह सैनी, उप जिलाधिकारी लैंसडाउन शालिनी मौर्या, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम कोटद्वार चंद्रशेखर शर्मा, तहसीलदार लैंसडौन दीक्षिका जोशी,
तहसीलदार कोटद्वार साक्षी उपाध्याय, नायब तहसीलदार कोटद्वार सरदार सिंह चौहान समेत उप प्रभागीय वनाधिकारी विंदरपाल, सहायक अभियंता सिंचाई शिविर प्रबंध खण्ड कालागढ़ विजय कुमार सहित थानाध्यक्ष कालागढ़ संजीव ममगांई पुलिस बल के साथ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *