रेडक्रास समिति उत्तराखंड ने बांटे ठिठुरते लोगों को कंबल – News Debate

रेडक्रास समिति उत्तराखंड ने बांटे ठिठुरते लोगों को कंबल

देहरादून। भारतीय रेडक्रास समिति उत्तराखंड ने सोमवार को रात्रि मे सर्दी से ठिठुरते लोगों को देहरादून के रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, पंचायती मंदिर, घंटाघर, राजपुर रोड आदि क्षेत्रों में कंबल वितरित किये।

समिति के कोषाध्यक्ष मोहन खत्री ने कहा कि ठंड के प्रकोप से बचाव के लिए भारतीय रेडक्रास समिति जिला शाखाओं द्वारा शीत लहर के दौरान विभिन्न जिलों में कंबल आदि सामग्री वितरित की जा रही है। समिति का प्रयास है कि शीत लहर के दौरान कोई भी जरूरतमंद ठिठुरन से पीड़ित न रहे।

समिति उत्तराखंड के प्रभारी महासचिव हरीश चंद्र शर्मा द्वारा बताया गया कि भारतीय रेडक्रास समिति उत्तराखंड द्वारा उत्तराखंड के 13 जिलों में निराश्रित व असहाय लोगों को शीत लहर से बचाव के लिए कंबल आदि उपलब्ध कराए गए हैं। अतिरिक्त आवश्यकता होने पर कंबल पृथक से उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला रेडक्रास समितियां लगातार अपने क्षेत्र में खुले में रहने वाले व्यक्तियों निराश्रित एवं गरीबों को कंबल वितरित कर रहे हैं। .राज्य शाखा द्वारा यूथ रेडक्रॉस के सदस्यों को भी अवगत किया गया है कि उनके क्षेत्रों में यदि कोई भी व्यक्ति खुले में रह रहा हो अथवा ओढ़ने के लिए कंबल आदि की व्यवस्था करनी हो तो अपने निकटतम जिले के सचिव से संपर्क स्थापित कर संबंधित की मदद करें। ताकि वर्तमान शीतलहर से लोगों की मदद की जा सके।

कंबल वितरण के लिए दौरान मुंशी चौमवाल आपदा प्रबंधन समन्वयक, जगबीर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *