नैनीताल: आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश गुहाँथन नरेंद्र उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाये गये हैं। केंद्र सरकार ने सोमवार को इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिए है। सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने इस साल सितंबर में केंद्र सरकार को नैनीताल हाई कोर्ट मे उनके मुख्य न्यायाधीश के लिए सिफारिश भेजी थी।
जस्टिस नरेंद्र को 02 जनवरी 2015 को कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें 30 अक्टूबर 2023 को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में ट्रांसफर कर दिया गया और वहीं कार्यरत हैं। वह हाई कोर्ट कर्नाटक के वरिष्ठ न्यायाधीश हैं।
