सड़क हादसे मे पति की मौत, पत्नी गंभीर – News Debate

सड़क हादसे मे पति की मौत, पत्नी गंभीर

विकासनगर। चकराता मोटर मार्ग पर ककाडी खड्ड व चामडचील के बीच हुए एक सड़क हादसे मे पति की मौत हो गयी और पत्नी घायल हो गयी। पत्नी को घायल अवस्था मे अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

आज सुबह हुई हादसे की सूचना पर कालसी थाना पुलिस व एसडीआरएफ तत्काल मौके पर पहुंची और खाई में उतर कर शव बाहर निकाले। हादसे में महिला कुछ ही दूरी पर छिटककर घायल हो गई और खाई से किसी तरह सड़क पर पहुंची। घायल महिला को स्थानीय लोगों, पुलिस, एसडीआरएफ ने तत्काल विकासनगर अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं कार चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

एसडीआरएफ अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर ने बताया कि कार दुर्घटना की सूचना कालसी थाना व कंट्रोल रूम से करीब सुबह आठ बजे प्राप्त हुई। सूचना पर टीम मय उपकरणों के मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान माया राम सिंह पंवार  उम्र 55 साल, और घायल महिला सुशीला देवी पत्नी माया राम सिंह पंवार, निवासी कनबुआ के रूप में हुई है। घटना के बाद गाँव मे शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *