आईएमए की पासिंग आउट परेड मे 456 कैडेट बने भारतीय सेना मे ऑफिसर – News Debate

आईएमए की पासिंग आउट परेड मे 456 कैडेट बने भारतीय सेना मे ऑफिसर

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड मे आज  491 कैडेट पास आउट हुए जिसमे 456 कैडेट्स भारतीय सेना मे शामिल होंगे। इस दौरान मित्र देशों के 35 कैडेट भी पासआउट हुए। शनिवार को सुबह से ही भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड के लिए गतिविधियां शुरू हो गई. दोपहर बाद करीब 12:30 बजे प्रथम पग के साथ ही कैडेट्स सेना का हिस्सा बन गए.

ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने मौजूद परेड ग्राउंड में सुबह ठीक 8:54 पर परेड शुरू हुई और 36 मिनट बाद पासिंग आउट परेड के मुख्य अतिथि और रिव्यूइंग ऑफिसर नेपाल के सेना प्रमुख परेड मैदान पर सलामी लेने के लिए आए। कैडेट्स ने कदमताल करते हुए परेड शुरू की। तीन हेलीकॉप्टर भारतीय सेना के नए अफसरों का आसमान से फूलों की बरसात कर स्वागत किया।

इस दौरान नेपाल के सेना प्रमुख ने अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस देने वाले केडेट को मेडल दिए. इससे पहले रिव्यूइंग ऑफिसर ने परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। नेपाल सेना प्रमुख अशोक राज ने अपने संदेश में अकादमी के बेहतर प्रयासों की बात कही और पास आउट होने वाले अफसरों को आगामी चुनौतियों के लिए शुभकामनाएं दी.

परेड में कैडेट्स के कदमताल और आसमान से फूलों की बरसात के इस दृश्य को देखकर यहां मौजूद परिजनों और सेना के अफसरों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *