देहरादून। उत्तराखंड शासन ने नगर निगम, नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की सूची जारी कर दी है। इसमें देहरादून, रुद्रपुर, कोटद्वार, श्रीनगर, काशीपुर सीट को सामान्य घोषित की गयी है।
वहीं नगर निगम ऋषिकेश अनुसूचित जाति, नगर निगम हरिद्वार अन्य पिछड़ी जाति-महिला, नगर निगम रुड़की – महिला, नगर निगम हल्द्वानी अन्य पिछड़ी जाति तथा नगर निगम पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा की सीट को महिला के लिए आरक्षित हुई है।


