पौड़ी(चन्द्रपाल सिंह चन्द)। जिलाधिकारी गढ़वाल की अध्यक्षता में कल मंगलवार तीन दिसम्बर को आम जनमानस की समस्याओं के निस्तारण हेतु तहसील परिसर पौड़ी में तहसील दिवस आयोजित किया जाएगा।
संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील परिसर पौड़ी में प्रातः ग्यारह बजे से तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों को तहसील दिवस में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने को कहा है।